जिला सीहोर आजाद महिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Join Us

सीहोर। रविवार,  28 सितंबर 2025 को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल, संभागीय अध्यक्ष दर्शन ओढ़  के मार्गदर्शन  एवं भोपाल संभागीय प्रवक्ता एवं भोपाल जिला प्रभारी श्रीमती योगिता लोधी के नेतृत्व में आजाद मिहला कार्यकारिणी जिला सीहोर की प्रथम बैठक संपन्न हुई।  बैठक में  आगामी  अक्टूबर माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं  शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में होने वाले विशाल शिक्षक सम्मेलन में उपस्थित होने हेतु सभी महिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ चर्चा की गई। आजाद महिला कार्यकारिणी जिला सीहोर की  बैठक मे उपस्थित सभी  मातृशक्तियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

Previous articleकलाकार अरहान पटेल का पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने किया स्वागत
Next articleशिक्षकों को तनावमुक्त करने हेतु अक्टूबर माह के अंत में होगा प्रान्तीय शिक्षक संघ प्रीमियर लीग (पीपीएल) का आयोजन