पीडब्ल्यूडी का बाबू ले रहा था 5 हजार की घूस, लोकायुक्त ने दबोच लिया

Join Us

भोपाल(ए)। भोपाल लोकायुक्त टीम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी कमलेश मालवीय को 5 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथो दबोचा है। आरोपी ने यह रिश्वत एक रिटायर्ड हुए कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर मिलने वाले लाभ के भुगतान के एवज में 10 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा ने लोकायुक्त पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह 31 अगस्त 2025 को लोक निर्माण विभाग, उप संभाग-2 से वेल्डर पद से रिटायर्ड हुआ था। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले स्वत्वों और अन्य भुगतानों की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विभागीय बाबू कमलेश मालवीय द्वारा उससे 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी। रकम न देने पर उसका भुगतान रोका जा रहा था। शुरुआती जॉच में रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाये जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचने के लिये योजना तैयार की। इसके लिये फरियादी की बाबू से बातचीत कराई गई, जिसमें कमलेश मालवीय पहली किश्त के रुप में पॉच हजार लेने को तैयार हो गया। शुक्रवार शाम जैसै ही झरनेश्वर मंदिर तिराहा, 12 दफ्तर के पास आरोपी कमलेश ने फरियादी से रिश्वत की 5 हजार की रकम अपने कब्जे में ली तभी वहॉ पहले से घात लगाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत में ली गई रकम भी बरामद की गई है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी कमलेश मालवीय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधन 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया है। टीम आगे की जॉच में जुटी है।

Previous articleनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विजय शाह पर बोला हमला
Next articleबैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों को सभी जिलों में मिलेगा लाभ कलेक्टरों को निर्देश जारी