-बोले भाजपा का काम ही है माताओं बहनों का अपमान करना…
भोपाल (विलक्षण सक्सेना)। कैलाश जी, सरकार में महत्व न मिलने से आप स्वयं को उपयोगी साबित करने की होड़ में इस हद तक गिर गए हैं कि अपनी ही बहन के घर का पानी न पीने का दावा कर रहे हैं। यह आपकी कुत्सित और रूढि़वादी मानसिकता का परिचायक है। मंत्री विजय शाह ने आज विजयवर्गीय के बयान का समर्थन किया भारतीय संस्कृति के सबसे पवित्र रिश्ते—भाई-बहन—को लेकर दिए गए बयान का समर्थन कर अपनी महिला विरोधी संकीर्ण और छोटी मानसिकता का परिचय दिया है। मैं राहुल जी और प्रियंका जी के भाई-बहन के प्रेम और संबंध के साथ खड़ा हूँ और नई पीढ़ी से आह्वान करता हूँ कि बहन कोई अछूत प्राणी नहीं है। हर अच्छे-बुरे समय में अपनी बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना ही हमारी असली संस्कृति है। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का संबंध एक सामान्य भारतीय परिवार की तरह सहज, स्नेहिल और मर्यादित भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता कांग्रेस पर हमला करने की नासमझी भरी लालसा और पार्टी में राजनीतिक अंक जुटाने की होड़ में हमारी संस्कृति और भारतीय परंपरा के सबसे पवित्र रिश्ते की गरिमा को ठेस पहुँचाने का निंदनीय प्रयास कर रहे हैं। भाजपा का लगातार यही काम है हर प्रकार से माताओं और बहनों का अपमान करना, और अब तो यह लोग भारतीय संस्कृति के पवित्र रिश्तों का भी अपमान कर रहे हैं।








