मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। साथ ही आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। किसी रिश्तेदार से आज आपको बिजनेस बढ़ाने के लिए सुझाव मिलेगा।
वृष राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है।
मिथुन राशि- आज विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैआज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज आपको घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि- व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति के बीच किसी विषय को लेकर चर्चा होगी, इससे रिश्तों में और मिठास बढ़ेगी। आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। आज आपको अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
सिंह राशि- अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका काम बन जायेगा आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका काम बन जायेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के केमिस्ट शॉप के व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगें।
कन्या राशि- आज तरक्की आपके कदम चूमेगी आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको सरकारी कामों में किसी अनुभवी से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जाएगा। आज आपका पूराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आज आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। आज तरक्की आपके कदम चूमेगी। साथ ही आपको अपना करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके भी मिलेंगे। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।
तुला राशि- आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही परिवार के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे, लेकिन ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है
आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे । आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे।
धनु राशि- आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी आज का दिन जीवन में तरक्की दिलाने होगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया केस हाथ लगेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का मन बनायेंगे।
मकर राशि- इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी आज आपका दिन ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के क़ानूनी मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
कुंभ राशि- बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। आज ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिये अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। साथ ही आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी।
मीन राशि- आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा हैआज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। आपको बिजनेस में बड़ी डील का ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। इस राशि के मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी।






