नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर मालाखेड़ी में इन दिनों दुर्गोत्सव की धूम है। उत्सव के दौरान गुरुवार को विद्यालय में गरबा और महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें समेरिटंस समूह के सभी आठ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भागीदारी की। आयोजन में सभी आठों समूह की शिक्षकाओं की टीमों के बीच गरबा नृत्य की प्रतियोगिता भी हुई। गरबा नृत्य के बाद प्रतिभागियों को पुरस्कारों का वितरण किया गया। बाद में महाआरती का आयोजन किया गया।






