खेलो इंडिया अस्मिता लीग रग्बी 2025

Join Us

नर्मदावैली इंटरनेशनल स्कूल नर्मदापुरम की बालिका टीम ने पिपरिया में रचा इतिहास उपविजेता बनी

नर्मदापुरम। पिपरिया। पिपरिया में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता लीग रग्बी 2025 प्रतियोगिता में नर्मदापुरम स्थित नर्मदावैली इंटरनेशनल स्कूल की बालिका टीम ने शानदार खेल भावना और संघर्ष का परिचय देते हुए उपविजेता ;द्वितीय स्थानद्ध हासिल किया। विद्यालय की बालिका टीम के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के पीछे कोच रजत सोनी की कड़ी मेहनतए सतत मार्गदर्शन और समर्पण की अहम भूमिका रही। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं सही दिशा देकर सफलता की ओर अग्रसर किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर मनीष अग्रवाल प्राचार्य इमरान खान कॉर्डिनेटर श्वेता शुक्ला तथा समस्त शिक्षकगण ने टीम और कोच को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। यह सफलता विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे नर्मदापुरम जिले के लिए गर्व का विषय है।

Previous articleरोहना में प्रस्तावित कालीबाड़ी स्थल पर विराजेंगी महिषासुर मर्दिनी
Next articleइटारसी में रामलीला का भव्य शुभारंभ, नारद की तपस्या से डोला इंद्र का सिंहासन