महापौर ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। महापौर मालती राय ने एम.पी.नगर जोन-02 में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। महापौर मालती राय ने शनिवार को एम.पी.नगर जोन-02 में होटल राजहंस के निकट आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महापौर राय ने स्वयं का भी परीक्षण कराया और अन्य नागरिकों को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया। महापौर राय ने शिविर में मौजूद चिकित्सकों से भी चर्चा की औषधि वितरण सहित अन्य स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रत्येक स्टॉल पर उपलब्ध सेवाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Previous articleकेंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
Next articleमहापौर ने किया विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन