भोपाल(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का महापौर मालती राय ने किया निरीक्षण एवं स्वयं का भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को वार्ड क्र. 33 के वल्लभ नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। महापौर राय ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरीक्षण किया और चिकित्सकों के दल से चर्चा की और विभिन्न प्रकार के परीक्षणों और औषधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महापौर राय ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य आर.के.सिंह बघेल, भाजपा जिला प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.महेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।








