बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक के बहुचर्चित धर्मस्थल सामूहिक दफन मामले में रहस्य और भी गहरा गया है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (स्ढ्ढञ्ज) को गुरुवार को तलाशी अभियान के दौरान दो और मानव खोपडिय़ां मिली हैं। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में बरामद खोपडिय़ों की कुल संख्या सात हो गई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में अधिकारियों ने इन मौतों के आत्महत्या से जुड़े होने की आशंका जताई है, जो मामले के शुरुआती दावों से बिल्कुल अलग है।एसआईटी सूत्रों के अनुसार, पुलिस, वन विभाग और एंटी-नक्सल फोर्स की संयुक्त टीम ने दक्षिण कन्नड़ जिले के बंगलगुद्दा रिजर्व फॉरेस्ट के घने जंगली इलाके में करीब 12 एकड़ में यह तलाशी अभियान चलाया। बुधवार को पांच खोपडिय़ां बरामद हुई थीं, जबकि गुरुवार को दो और मिलीं। अधिकारियों ने बताया कि ये खोपडिय़ां मध्यम आयु वर्ग के पुरुषों की प्रतीत होती हैं और अवशेष लगभग एक साल पुराने हो सकते हैं।








