निगमायुक्त, सहायक आयुक्त और स्थापना अधीक्षक ने कोरी के कार्यो की कि प्रशंसा
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन कर्मयोगी के कार्यो को नगर निगम द्वारा तत्परता के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, स्थापना शाखा के प्रभारी सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन और स्थापना अधीक्षक संजय पटैल के मार्गदर्शन में आयुक्त कार्यालय में पदस्थ लिपिक कमलेश कुमार कोरी ने अभी तक के सभी रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुए कार्य में संलग्न रहने के बावजूद मात्र 126 घंटों में पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल्स में 112 कोर्स पूर्ण कर 358 कर्मा पॉइंट्स अर्जित किए। इस उपलब्धि पर निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन, और स्थापना अधीक्षक संजय पटैल ने श्री कोरी की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएॅं दी है।








