नर्मदापुरम। आबकारी विभाग के द्वारा अबैध शराब का परिवहन संग्रहण एवं विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए वाहन एवं शराब जप्ती की कार्रवाई जारी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार्यवाही करते हुए 48 पाव विदेशी मदिरा वहींस्की 120 पाव देशी शराब सादा 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा एक दो पहिया वाहन जप्त किए आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 5 प्रकरण कायम किए जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत रुपए ’109560 रूपए किए हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार अवैध शराब परिवहन विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण एवं विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नर्मदापुरम शहर अंतर्गत माखन नगर रोड धनाबाढ मालाखेड़ी कोठी बाजार एवं न्यास कॉलोनी मे आबकारी टीम नर्मदापुरम अ के द्वारा की गई कार्यवाही में 48 पाव विदेशी मदिरा120 देशी मदिरा 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं एक दो पहिया वाहन जुपिटर जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34; 1 के 05 प्रकरण कायम किऐ गऐ। जप्त मदिरा एवं वाहन की अनुमानित कीमत 109560 रूपए आँकी गई। ’कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक के के पडरिया हितेश विशोरिया सोनाली डाबर मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा डी पी मांझी आरक्षक धर्मेंद्र बारांगे गणपति बोबडे एवं भावना यादव उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।






