सभी अधिकारियों कर्मचारियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहने निगमायुक्त के निर्देश
जबलपुर। राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान, म.प्र. भोपाल द्वारा IGOT पर पंजीकृत समस्त लोकसेवकों को ऑनलाईन प्रशिक्षण का एवं दिनांक 15 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 के मध्य ‘‘कर्मयोगी IGOT पर सीखें सप्ताह’’ का आयोजन करने के निर्देश दिये गए हैं। निर्देश के परिपालन में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं जिसका समापन आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 को जारी सूची अनुसार समय दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक मैनेजर ई-गवर्नेस गजेन्द्र बैस एवं शाम 05 से 06 बजे तक जबलपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय में जी.आई.एस. एक्सपर्ट स्मार्ट सिटी बालेन्द्र शुक्ला द्वारा ‘‘कर्मयोगी IGOT पर सीखें सप्ताह’’ का प्रशिक्षण दिया जायेगा। विभागीय प्रमुख अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की सूची अनुसार जिनके द्वारा अभी तक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है, को प्रशिक्षण दिलवाना सुनिश्चित करेगें। जिन अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया जायेगा उनके आगामी माह के वेतन से 1 हजार रूपये की कटौती की जायेगी। इस अवसर पर निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं।








