आज का राशिफल

Join Us

मेष : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता के लोगों के लिए लाभकारी अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे।
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
मिथुन : रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।
कर्क : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रहेगी।
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।
कन्या : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
तुला : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भबिष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं।
वृश्चिक : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभावका का एहशास करेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्य को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रो मे एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
मकर : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय के आसार है। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।
मीन : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र मे मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें।

 

Previous articleविपक्ष में सुगबुगाहट होना लाजिमी
Next articleपराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा- ऐसे किसानों को जेल क्यों नहीं भेजती सरकार?