आर्य समाज द्वारा प्रधामंत्री श्री मोदी के जन्मदिन व विश्वकर्मा जयंती पर किया जायेगा यज्ञ हवन

Join Us

पौधे रोपित कर सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन
सीहोर। आर्य समाज मंदिर सुभाष नगर स्टेशन रोड सीहोर के प्रधान अनूप कौशल ने बताया कि आर्य समाज मंदिर सुभाष नगर स्टेशन रोड सीहोर पर आज दिनांक 17 सितम्बर को सांय 3 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन एवं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर यज्ञ हवन कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के दीर्घायु की कामना की जावेगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ एक पौधा माँ के नाम लगाया जायेगा। इसी मौके पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्माजी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किये जायेगें। उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिये अपील करने वालों में प्रमुख रूप से अनूप कौशल, कमलेश आर्य, रामस्वरूप गौर, नरेश आर्य, बाला प्रसाद गौर मण्डी, श्याम विश्वकर्मा, हेमराज प्रजापति आदि शामिल हैं।

Previous articleदर्जनों किसानों ने फसल बीमा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व के्रद्रीय कृषि मंत्री के नाम से डाक के माध्यम से आवेदन किये पोस्ट
Next articleस्वदेशी मेला-स्वदेशी व्यंजनों के संग, भोपाल वासियों को स्वदेशी वस्तुओं की आत्मीयता का कराएगा अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव