अनुविभागीय अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जो विद्यार्थियों के अधिकारों और समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहता है। विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री खुशहाल मोटवानी के नेतृत्व में महाविद्यालय का मेन गेट बंद कर धरना प्रदर्शन किया, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि अम्बेडकर आई.टी.आई महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं, जिससे विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान हैं। विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा पूर्व में भी दिनांक 15 जुलाई 2025 को ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय प्रबंधन को अवगत कराया गया है परन्तु आज दिनांक तक महाविद्यालय द्वारा किसी भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया।
——————————
यह है विद्यार्थियों की समस्याऐं
छात्रावास के बाथरूम की स्थिति ठीक नहीं है, वॉशरूम में गेट भी नहीं है।
मेन गेट हमेशा बंद रहता है और मैन गेट पर गार्ड भी नहीं रहते है, जिससे असामाजिक तत्व कैंपस में प्रवेश करते हैं।
छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को मेस में भोजन गुणवत्तापूण नहीं मिलता हैं और ना ही भोजन मेनू के हिसाब से बनता हैं।
महाविद्यालय परिसर और छात्रावास में गंदगी फैली रहती है, छात्रावास के छात्रों के शौचालयों में भी साफ सफाई समय पर नहीं होती हैं, मच्छर-मख्खी आदि पैदा होते हैं जिससे छात्रों का स्वास्थ्य भी बिगड़ता हैं।
गार्डन की साफ-सफाई नहीं होने के कारण जहरीले जानवरों का खतरा बना रहता है साफ-सफाई नियमित कराई जाए।
अंबेडकर आईटीआई जो कि महापुरुष के नाम पर है, महाविद्यालय उनकी प्रतिमा लगाई जाए।
अभाविप चैतावनी दी गई है कि उक्त समस्याओं को निराकरण 7 दिन के अन्दर नही हुआ तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंधन एवं शासन प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अभाविप विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री खुशहाल मोटवानी, आदि शर्मा, विष्णु ठाकुर, गौतम देशराज, लक्ष्य, शिवांग, हिमांशु, नागेश, नवीन, प्रथम, हर्षित, शिवम, राहुल, वरूण, प्रतीक, निलू एवं आदि नागर उपस्थित रहे।








