’शिक्षक समाज की आत्मा और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं- डॉ शर्मा
नर्मदापुरम। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा नर्मदापुरम् जिले के लगभग 250 शिक्षकों को वनमाली गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह आयोजन शिक्षकों के समर्पण और शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया है। यह कार्यक्रम कौशल श्री विकास समिति के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदापुरम् के विधायक सीताशरण शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मनीष वर्मा संयुक्त संचालक नर्मदापुरम ज्योति प्रहलादी जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम श्रीमती नीतू महेंद्र यादव नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार गुप्ता प्रति कुलपति आरएनटीयू डॉ अतुल सेठा समाजसेवीए डॉ अनिल तिवारीए डीन एडमिशन आरएनटीयू विष्णु गुप्ता उपस्थित रहे। डा शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की आत्मा होते हैं। वे केवल ज्ञान ही नहीं देते बल्कि जीवन को सही दिशा भी दिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी अच्छे नागरिक और जिम्मेदार इंसान बनते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का परिश्रम और त्याग ही राष्ट्र की प्रगति की नींव है। ऐसे सम्मान कार्यक्रम शिक्षकों को नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। डॉ संजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि आरएनटीयू सदैव शिक्षकों के योगदान को सराहता है। यह सम्मान कार्यक्रम उनके प्रति आभार प्रकट करने का एक छोटा सा प्रयास है। डॉ मनीष वर्मा ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य चरित्र निर्माण और मूल्यों की स्थापना है। ऐसे शिक्षक ही विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की सही राह दिखाते हैं। सुश्री ज्योति प्रहलादी ने कहा कि हमारी पहली गुरु हमारी मां होती हैंए उसके बाद शिक्षक ही हमें जीवन का मार्ग दिखाते हैं और गढ़ते हैं।सतीश बिल्लौरे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में नर्मदापुरम् जिले के सभी सात विकासखण्डों . नर्मदापुरम् केसलाए सिवनी मालवा बाबई सोहागपुर पिपरिया और बनखेडी से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नर्मदापुरम् जिले के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विनोद मुदगल राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित को विशेष पुरस्कार दिया गया संचालन आशुतोष शर्मा ने किया । समिति के मनीष बिल्लौरे सुनील सोनी राकेश पांडे राजा राकेश बाबरिया एकृतिका मालवीय एमोनिका राजोरिया बुशरा अख्तर शामिल रहे।






