मिशन कर्मयोगी अंतर्गत जिला पंचायत के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा लिया गया विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण

Join Us

नर्मदापुरम/ भारत शासन द्वारा मिशन कर्मयोगी के तहत एक ऑनलाईन प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिसमें व्यक्ति विकास, तकनीकी कौशल, वित्तीय प्रबंधन, दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ शासकीय योजनाओं, अभियानों आदि का डिजिटल प्रस्तुतीकरण दिया गया है। उक्त पोर्टल जिसे igot karmayogi के नाम से लॉगिन किया जा सकता है।  इस पोर्टल पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री सोजान सिंह रावत के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त् किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री रावत द्वारा अधिकारियों को उनकी रूचि के अनुसार कोर्स करने हेतु प्रेरित किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप अधिकारियों द्वारा न केवल कोर्स किये गये बल्कि आपस में उक्त ज्ञान को साझा भी किया गया। 15 सितम्बर 2025 से 19 सितम्बर 2025 तक मनाये जाने वाले सीखो सप्ताह के तहत igot पोर्टल पर विभिन्न कोर्स किये जाने हेतु शासन स्तर से निर्देश भी प्रसारित किये गये है। शासन द्वारा निर्देश दिये गये है कि जिन लोकसेवकों द्वारा उक्त पोर्टल पर विभिन्न विषयों पर सर्वाधिक प्रशिक्षण लिया जावें उन्हे प्रशस्ति पत्र एवं पुरूस्कार भी प्रदान किये जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत श्री रावत द्वारा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये है कि उक्त पोर्टल पर प्रशिक्षण लेने हेतु उनके अधिनस्थ कर्मचारियों को प्रशिक्षण लेने हेतु प्रोत्साहित करें क्योंकि उक्त‍ पोर्टल पर न केवल शासकीय कार्य कुशलता के प्रशिक्षण है बल्कि व्‍यक्तित्‍व विकास हेतु भी उन्नत प्रशिक्षण के वीडियो उपलब्ध हैं।

Previous articleस्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्टूबर तक
Next articleजिले में 1 जून से आज दिनांक 15 सितम्बर तक 1282.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज