विद्युत मण्डल जिला महामप्रबंधक पूनम तुमराम को सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष खंगराले ने सौंपा ज्ञापन

Join Us

 स्मार्ट मीटर के अवैध बिलों से गरीबों का कनेक्शन काटा गया तो कांग्रेस जोड़ेगी कनेक्शन
सीहोर। सेवादल कांगे्रस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने विद्युत विभाग से पीडि़त महिला पुरुषों के साथ ज्ञापन श्रीमती पूनम तुमराम जिला महाप्रबंधक म.प्र.वि.वि.कं.लि.जिला सीहोर को सौंपते हुए मांग की गई है कि जबसे सीहोर जिले में स्मार्ट मीटर लगाये गये हैं, तभी से इन मीटरों से गरीब जनता के माह में लाखों रूपये के दो बार बिल के साथ फर्जी तरिके से विद्युत उपभोक्ताओं के बिना हस्ताक्षर कराये विद्युत मीटर की छेड़छाड़ का पंचनामा बनाकर हजारों रूपयों के चक्रवृत्ति ब्याज लगाकर बिल थमाये जा रहे हैं। इस कारण से जनता में भारी आक्रोष है। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा जनता को संतोषजनक जवाब ना देकर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिसे लेकर जनता में भारी आक्रोष है। सेवादल अध्यक्ष खंगराले ने बताया कि मध्यप्रदेश के भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विद्युत विभाग को प्रायवेटीकरण करते हुए जबसे ठैके पर दिया गया है, तभी से विद्युत विभाग के लाखों व हजारों की संख्या में बिल आ रहे हैं, जिससे जनता में भयानक आक्रोष है, अगर विद्युत मण्डल का यही रवैया रहा व विद्युत बिल की राशि कम नही की गई तो कांग्रेस सेवादल विद्युत मण्डल कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फुकेगी। जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समय गरिबों के बिल नाम मात्र के आते थे, जिससे गरीब जनता को काफी राहत थी। अगर कोई गरीब का विद्युत विभाग द्वारा अवैध रूप से थोपा गया बिल जमा नही कर पाया व उसका कनेक्श्न विभाग द्वारा जबरिया काटा गया तो कांग्रेस उस गरीब का विद्युत कनेक्शन आगे रहकर जोड़ेगी। अगर विभाग द्वारा जनता को परेशान किया गया तो ईट का जवाब पत्थर से दिया जावेगा। महा प्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम द्वारा ज्ञापन में उल्लेखित मांगों पर शीघ्र विचार कर थोपे गये बिलों की राशि की जांच कर राहत प्रदान का आश्वासन दिया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक, दीपक सोनकर, पूर्व पार्षद श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले, पूर्व सरपंच नन्दकिशोर मालवीय, अजय कुमार प्रजापति, सावित्री बाई अहिरवार, विजय वर्के, पन्नालाल खंरगाले आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous articleसीहोर विधायक सुदेश राय और उनके समर्थकों पर मुकदमा कायम करने आईजी को सौंपा ज्ञापन
Next articleसभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्रांतर्गत खाद वितरण प्रबंधन को और अधिक प्रभावि बनाये: कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना