भोपाल।(आरएनएस)।भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों की सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यशाला को जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह एवं मुख्य वक्ता जिला सह कार्यालय मंत्री डॉ. योगेंद्र मुखरैया ने संबोधित किया। जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेवा परमो धर्मः और गरीब कल्याण के संकल्प पर कार्य कर रहे हैं। सेवा पखवाड़ा इन संकल्पों को साकार करने का माध्यम है। इसलिए हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि इस पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो तथा सेवा पखवाड़ा नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का माध्यम बने। इस अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों का वितरण इस तरह किया जाए कि प्रत्येक कार्यकर्ता की उसमें भूमिका हो। सेवा पखवाड़ा में 15 प्रकार की गतिविधियां शामिल की जाएगी। इसमें मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर शमशान घाट एवं बावरी की साफ सफाई की जाएगी। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक मंडल के सभी बूथो में पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भोपाल जिले के सभी 31 मंडलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत आज शाहपुरा मंडल में भी कार्यशाला संपन्न हुई। पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविरों के लिए पंजीयन शुरू होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी व गोष्ठियों का आयोजन तथा डॉक्युमेंट्री प्रदर्शन किया जाएगा।विकसित भारत पर प्रबुद्ध जन गोष्टी आयोजित की जाएगी। मुख्य वक्ता जिला सह कार्यालय मंत्री डॉ योगेंद्र मुखरैया ने कार्यशाला मे कहा हम राजनीति के क्षेत्र में सेवा का भाव लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ भारत के ही नहीं समूचे विश्व के नेता बनकर उभरे हैं। उनका जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाकर हम अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करें। मुख्य वक्ता ने कहा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के साथ एक पेड़ पितृं के नाम भी लगाए। नमो वाटिका का निर्माण करें। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देकर स्वदेशी को अपनाए। मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक पुरोहित ने कार्यशाला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के कार्यक्रम की रूपरेखा रखी वा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। इस अवसर पर मंचासीन थे भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव,पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, मुख्य वक्ता डॉक्टर योगेंद्र मुखरैया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री डॉ अनिल पचौरी, राजकुमार विश्वकर्मा, जिला मंत्री अश्विनी राय, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निखिलेश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित,शक्ति दुबे एवं शशि सिनहो उपस्थित रहीं। कार्यशाला का मंच संचालन वार्ड संयोजक महेंद्र वर्मा ने किया व आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे ने माना।








