तिलक पार्क दशहरा उत्सव समिति का गठन

Join Us

 अमन सोनवाने बने कार्यक्रम अध्यक्ष
सीहोर। भगवान श्रीराम चंद्रजी के राजतिलक की प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व को लेकर तिलक पार्क दशहरा उत्सव समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमे समिति के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय एवं अमन सोनवाने को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष एवं समिति के संयोजक सुदीप प्रजापति की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता छुट्टल चावरिया द्वारा की गई एवं संचालन अनूप चौधरी द्वारा किया गया। बैठक में प्रदीप यादव को सचिव, प्रशांत कसौलिया और रोहित बोयत को उपाध्यक्ष, शुभम शाक्य चल समारोह प्रभारी, मोहित चावरिया व्यवस्थापक, अक्षय भारती कोषाध्यक्ष, प्रकाश ठाकुर मीडिया प्रभारी, हनी शाक्य महामंत्री, राहुल मालवीय मंत्री, छोटु राय सहायक मंत्री एवं गोलू बोयत, दीपक भारती, सुदेश कुशवाह, दीपक बोयत(चीचू), प्रिन्स धुर्वे को संगठन सदस्य बनाया गया।  इस अवसर पर अमन सोनवाने ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी असत्य पर सत्य की जीत का दशहरा पर्व भव्यता और रंगारंग आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा। जिसमे सीहोर के सबसे बड़े विशालकाय 71 फ़ीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
बैठक में उपेंद्र सोनवाने, विनोद चावरिया, महेश सेन, सोनू बाली, हेमंत चावरिया, गौतम शाक्य, हुकुम भारती, भूपेंद्र शाक्य, सोनू शाक्य, मोहन भारती, कमलेश यादव, शुभम चावरिया, अभी सोनवाने ध्रुव गोहर आदि शामिल हुए। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Previous articleटूरिज्म सेक्टर और होटल मैनेजमेंट के कार्यक्रम का आयोजन
Next articleलगातार 16 दिनों तक धर्मसभा का आयोजन, अंतिम दिवस किया जाएगा भंडारे का आयोजन