खग्रास चंद्र ग्रहण में प्राचीन सिद्धि विनायक गणेश जी के मंदिर के दर्शन रहेंगे बंद

Join Us

सीहोर। पेशवा कालीन स्वयंभू श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर सीहोर की मुख्य पीठाधीश्वर डॉ.चारु चंद्रा व्यास ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लग रहा है।  जिसका सूतककाल दिन में 12:58 बजे पर लगेगा। शास्त्रीय मर्यादा का पालन करते हुए भगवान गणेश जी पट दिन के 12 बजे मंगल हो जाएगा।
जिसमें कोई भी भक्त दर्शन का लाभ नहीं ले पायेंगे। साथ ही पुजारी प्रबंधकगण मंदिर में रहकर जाप अनुष्ठान करेंगे।
गृहणकाल पूर्ण होने पर मंदिर की शुद्धता पश्चात सभी भक्तों को 8 तारीख को ही दर्शन प्राप्त हो पाएगे। मंदिर के नियमित समय अनुसार। साथ ही गुरु दीदी ने प्रदेश के सभी मंदिरों को भी उक्त समयाविध में बंद रहने का आग्रह भी किया।

Previous articleआज सजाई जाएगी भगवान श्रीकृष्ण और रुकमणी की झांकी, मनाया गया नंद उत्सव एवं गोवर्धन पूजा की
Next articleसुख समृध्दि एवं पूणे जल वृद्धि यज्ञ का हुआ समापन