लिस्बन में इलेक्ट्रिक स्ट्रीटकार दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों की मौत, 18 घायल

Join Us

लिस्बन (आरएनएस)। लिस्बन के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक ग्लोरिया फनिक्युलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल इमरजेंसी के हवाले से दी। पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने बेलेम पैलेस में गुरुवार से रविवार तक होने वाले पुस्तक महोत्सव को रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के अनुसार, यह निर्णय लिस्बन में ग्लोरिया फनिक्युलर (इलेक्ट्रिक स्ट्रीटकार) से जुड़ी गंभीर दुर्घटना के पीडि़तों की स्मृति और शोक संतप्त परिवारों के प्रति एकजुटता में लिया गया है।सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया और सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया। लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने इसे एक कठिन दिन बताते हुए कहा कि शहर कड़ी मेहनत कर रहा है। यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुर्तगाली भाषा में पोस्ट करके अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, मुझे प्रसिद्ध एलेवेडोर दा ग्लोरिया के पटरी से उतरने की खबर सुनकर दुख हुआ।

Previous articleट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने पलटा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की फंडिंग में कटौती वाला फैसला
Next articleअमेरिकी राष्ट्रपति का अजीबोगरीब बयान बोले- दुनिया में किसी भी इंसान से बेहतर है टैरिफ!