नगर निगम क्षेत्रांतर्गत निवासरत समस्त वृद्धजनों को सहायक उपकरणों का किया जाएगा वितरण

Join Us

8 से 11 सितंबर तक परीक्षण शिविर का आयोजन

जबलपुर। शासकीय योजना प्रभारी इंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम क्षेत्रांतर्गत निवासरत समस्त वृद्धजन को “भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) द्ववारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत सहायक उपकरणों की आवश्यक्ता हैं उनका पंजीयन किए जाने दिनांक 08 सितम्बर 2025 से 11 सितम्बर 2025 तक जिला निःशक्त पुर्नवास केन्द्र-बाई का बगीचा बर्फानी पेट्रोल पंप के सामने घमापुर जबलपुर (DDRC) में परीक्षण शिविर आयोजित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि समस्त वृद्धजनों जिन्हे सहायक उपकरण की आवश्यक्ता हैं, वे उक्त शिविर में अपना परीक्षण कराकर पंजीयन करा सकते हैं । पंजीयन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जिसमें 1 रंगीन फोटो (पासपोर्ट साईज), समग्र आई डी कार्ड, आधार कार्ड, एवं आय प्रमाण पत्र/राशन कार्ड / बी.पी.एल कार्ड / पेंशन स्वीकृति आदेश की प्रति (4 दस्तावेजों में कोई 1) आदि लाना अनिवार्य है।

Previous articleखंगराले ने दी सेवा निर्वात डिप्टी रेंजर की धर्म पत्नी श्रीमती कृष्णा शाक्य के निधन पर श्रद्धांजलि
Next articleजबलपुर रेल मंडल में डीआरयूसीसी बैठक सम्पन्न