नगरपालिका में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने की जनसुनवाई 

Join Us
बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा के राशन कार्ड में नाम सुधरवाया 
नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान करीब 10-12 आवेदन आए जिनका त्वरित समाधान किया गया। जिसमें नाली सफाई, सड़क से अतिक्रमण हटाने, कोठी बाजार सब्जी बाजार में लाइट लगवाने तथा पेयजल की व्यवस्था करने के संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में वार्ड नंबर 19 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, वार्ड 09 के पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मण बैस, पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर, वार्ड 26 के पार्षद राहुल गौर, नपा के उपयंत्री,अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रति गुरूवार को जनसुनवाई शुरू की गई है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए नगरपालिका द्वारा यह व्यवस्था की गई है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। श्री सोनी ने बताया कि आज नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा जनसुनवाई की गई। जिसमें वार्ड 23 के सुंदरलाल पिता शिवलाल द्वारा गरीबी रेखा के राशन कार्ड में नाम सुधरवाने, वार्ड 13 के नागरिकों ने रोड चौड़ीकरण की मांग की गई। वार्ड 15 की बाढ़ पीड़ित कालोनी की मायाबाई पति संतोष द्वारा अपनी सास का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आवेदन दिया था जिसके तत्काल बनवाकर दिया गया। वहीं कोठी बाजार के सब्जी विक्रेता दुर्गेश कहार, कोमल कीर, लालू यादव मोंटी रैकवार द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटाने,  सब्जी बाजार में लाइट लगाने के लिए आवेदन दिया। सभी आवेदन पर नपाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
Previous articleभारतीय किसान संघ ने ज्ञापन सौंपा
Next articleईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने किया पौधारोपण