रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल ने आयोजित किया डेंटल चेकअप कैंप

Join Us
नर्मदापुरम। रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल ने गैलेक्सी इंटरनेशनल हायर सेकेण्डरी स्कूल में डेंटल हाईजीन अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स के लिए चेकअप कैंप का आयोजन किया। कैम्प में वरिष्ठ डेंटिस्ट डॉ कुणाल चौधरी ने अपनी टीम के साथ संस्था के सभी स्टूडेंट्स का डेंटल चेकअप किया साथ ही बच्चों को डेंटल हाइजीन के बारे विस्तार से समझाया। सही तरीके से ब्रशिंग के तरीके और दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के टिप्स दिए।स्टूडेंट्स को क्लब की ओर से ब्रश और पेस्ट वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष रो.अनुपम दुबे,वरिष्ठ सदस्य रो. विपिन जैन,रो.प्रदीप गिल्ला,रो.महावीर जैन,रो.अमन फ़ौजदार,रो. शैलेन्द्र चौकसे और संस्था के डायरेक्टर रो. अभिषेक दुबे, स्कूल स्टाफ से कविता चौबे, सोनाली उसरेठे एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleगणेशोत्सव मुंबई में 54,353 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Next articleभारतीय किसान संघ ने ज्ञापन सौंपा