भाजपा का यह कृत्य सुचिता राजनीति का अच्छा उदाहरण नही है

Join Us

 मातृशक्ति के सामने भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा किये गये अपशब्दों का प्रयोग मातृशक्ति का अपमान है- वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण

सीहोर। बुधवार, 3 सिम्बर को जिला कांग्रेस कार्यालय वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं द्वार द्वारा किये गये कृत्य की निंदा करते हुए कहा गया कि सोमवार को दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय के समाने भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ सीहोर विधायक, जिला अध्यक्ष  के नेतृत्व में सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के सम्मान के विपरीत सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गालियाँ देते हुए धमकी भरे शब्दों का उपयोग किया गया। ऐसा कभी भी राजनैतिक इतिहास में नही हुआ। गरिमा के विपरीत शब्दों का उपयोग किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमदीप, महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, विष्णु प्रसाद राठौड़, के.यू. कुरेशी, राममूर्ति शर्मा ने इस प्रकार के कृत्य का भत्र्सरना करते हुए घोर निंदा करते हैं तथा अपेक्षा करते हैं कि इस प्रकार की पुर्नवृत्ति नही करेगें तथा पश्चताप किये जाने की अपेक्षा करते हैं, मातृशक्ति के सामने इस तरह की गाली गलोच करना मातृशक्ति का अपमान है, जो कि असहनीय है, उनका खेद जताकर पश्चाताप करना चाहिये। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, डॉ.बलवीर तोमर, विष्णु प्रसाद राठौर, महेश दयाल चौरसिया, ओमदीप, कलीम कुरैशी, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, सुनील दुबे, रमेश गुप्ता, डॉ.अनीस खान, रघुवीर सिंह दांगी, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, घनश्याम यादव, मजीद अंसारी, नरेन्द्र खंगराले,  इरफान लाला, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, मुकेश ठाकुर, नवीन सोलंकी, साजिद खान, पंकज शर्मा, प्रेमनारायण मालवीय, अरूण मालवीय, तनिष्क त्यागी, गजाराज परमार, अंकुर ठाकुर, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous articleसात दिवसीय भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, आज लगाया जाएगा छप्पन भोग
Next articleडोल ग्यारस पर भजन स्पर्धा का आयोजन