भारतीय किसान संघ की अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न, खाद संकट एवं मूंग खरीदी भुगतान एवं अन्य समस्याऐं के शीघ्र निराकरण पर चर्चा की

Join Us
नर्मदापुरम। भारतीय किसान संघ जिला नर्मदापुरम् की जिले के विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र प्रताप जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । भारतीय किसान संघ के संभागीय प्रचार प्रसार प्रमुख उदयकुमार पाण्डेय नें बताया कि वर्ततमान में किसान संबंधी निम्न  समस्याएं व्याप्त है, खाद का संकट व्याप्त है, मूंग उपार्जन का भुगतान नहीं हुआ है, जिनकी चर्चा अधिकारियों से की गयी है अधिकारियों नें समस्याओं को बिंदुबार सुनकर तत्काल निराकरण करनें का आश्वासन किसान संघ को दिया । बैठक में ये रहे उपस्थित बैठक में अपर कलेक्टर, डीडीए, सहकारिता विभाग, सहकारी बैंक, पशुपालन,बिजली विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग,फसल बीमा कंपनी भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत,शंकरसिंह पटैल, उदयकुमार पाण्डेय, रजत दुबे, शिवमोहन सिंह, मंगलसिंह राजपूत, गुलाब सिंह लौवंशी, ग्यारसा पटेल, राजकुमार राजपूत,राजेश दीवान,विनोद दुबे, श्यामशरण तिवारी, कन्हैया राजपूत,गोपाल मीणा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
Previous articleजमानी के 65 साल पुराने गणेशोत्सव में होगा शास्त्रीय कला का संगम, देश के प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
Next articleस्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में स्कूल कैबिनेट का गठन, छात्रों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ