-कहा-घरों में जमा करें
इस्लामाबाद (आरएनएस)। पाकिस्तान का पंजाब प्रांत भीषण बाढ़ से जूझ रहा है और वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अजीबोगरीब बयान से चर्चा बटोर रहे हैं। पाकिस्तान में एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने लोगों से कहा कि बाढ़ को एक आशीर्वाद के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को सुझाव दिया कि बाढ़ के पानी को अपने घरों में बाल्टियों और टबों में भरकर रखना चाहिए। रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा, जिन लोगों ने सडक़ें रोक कर दी हैं और बाढ़ जैसी स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें बाढ़ का पानी अपने घर ले जाना चाहिए। उन्हें इस पानी को अपने घरों में, टबों में, झीलों में संग्रहित करना चाहिए। हमें इस जल को एक वरदान के रूप में देखना चाहिए और इसलिए इसे संग्रहित करना चाहिए। आसिफ के बयान की पाकिस्तान में आलोचना हो रही है, जबकि भारत में मजाक बन रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब प्रांत में बारिश के दौरान 33 लोगों की जान गई है। बाढ़ से 2,200 गांव प्रभावित हुए हैं और 7 लाख से अधिक निवासियों को घर खाली करने पर मजबूर होना पड़ा है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पंजाब के महानिदेशक इरफान अली काठिया ने बताया कि प्रांत अपने इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। सिंध के 1,657 गांवों के 16 लाख से अधिक लोग भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
००








