ग्राम भेसावा नागिन, चांदनी के किसानों ने खराब फसल के बीमे को लेकर खेतों में किया प्रदर्शन
गाँव से लेकर खेतों तक निकाली रैली, बीमा कम्पनी के खिलाफ लगाये नारे
सीहोर। किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में किसान लोग विगत 10 दिन से कहीं नदी में उतर कर तो कहीं पेड़ों पर घंटी बजाकर, कहीं खेतों में प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल, सीहोर, शाजापुर तीन जिलों के ग्राम भेसावा नागिन, चाँदनी के किसानों का यह प्रदर्शन कर खराब फसल की बीमा राशि की मांग कर रहे हैं। विगत पांच साल से खराब हो रही सोयाबीन की फसल की बीमा राशि देने एवं इस साल खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे मुआवजा देने देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। किसानों का आंदोलन आज शाजापुर के भेसावा नागिन के किसानों ने खेतो में बेठकर खराब सोयाबीन की फसल को हाथों में लेकर रैली निकाल कर बीमा कम्पनी के खिलाफ नारे लगाये एवं ग्राम भेसावा नागिन में किसान महापंचायत भी रखी गई। ग्राम चांदनी में किसानों ने खराब सोयाबीन की फसल को हाथों में लेकर खेतों में खड़े होकर जमकर बीमा कंपनी के खिलाफ नारे लगाए और सरकार से मांग की है कि किसानों की खराब हो रही फसलों की सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए। वहीं बीमा कंपनी का कृषि अधिकारी राज्य अधिकारी किसानों की शुद्ध नहीं ले रहे। जबकि विगत दिनों किसानों ने किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में दर्जनों गांव के किसान ट्रैक्टर ट्राली से खराब सोयाबीन की फसल हाथों में लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय, डिप्टी कलेक्टर को देश के प्रधानमंत्री मोदी जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर शीघ्र खराब हुई फसलों की बीमा राशि देने की मांग की गई थी और पीला मौजिक बीमारी ने सोयाबीन की फसलों को बर्वाद कर दिया है। किसानों ने सर्वे कराकर आर्थिक सहायता देने की मांग की गई थी। जिसको एक सप्ताह बीत जाने के बाद जब कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर किसानों के बीच में खेतों पर नहीं पहुंचे तो दुखी मजबूर होकर किसानों ने शाजापुर के ग्राम चांदनी के किसानों ने खेतों में खड़े होकर जमकर प्रदर्शन किया। खराब सोयाबीन की फसल हाथों में लेकर बीमा कंपनी के खिलाफ जमकर नारे लगाए और किसानों का कहना है कि जब तक हमारे खेतों पर आकर खराब फसलों का सर्वे कर बीमा राशि नहीं मिलेगी तब तक हमारा धरना प्रदर्शन सीहोर जिला भोपाल जिला शाजापुर जिला के किसी न किसी गांव में आए दिन प्रदर्शन जारी रहेगा।








