सीहोर। हर साल की तरह इस साल श्रद्धा भक्ति सेवा समिति और जिला संस्कार मंच के तत्वाधान डोल ग्यारस पर्व बुधवार को पारंपरिक रूप मनाया जाएगा। इस मौके पर खेल दिवस पर की जा रही खेल गतिविधियों के अलावा शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में भजन स्पर्धा और डंडा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर समिति की ओर से राहुल सिंह, मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, धर्मेन्द्र माहेश्वरी आदि के द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि डोल ग्यारस का पर्व आस्था और उत्साह के साथ पूरे जिले में मनाया जाता है। इस परम्परा को ध्यान में रखते हुए समिति और मंच के द्वारा भजन संध्या आदि का आयोजन किया जा रहा है।








