बनखेड़ी। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की किसान मजदूर अधिकार यात्रा 1 सितंबर से 8 सितंबर तक बनखेड़ी विकासखंड के विभिन्न गांव में निकाली जा रही है जिसमें किसानों की समस्याओं को एकत्रित किया जा रहा है एवं सभाओं के माध्यम से संवाद कर किसानों को अपने अधिकार बताए जा रहे हैं । किसान अधिकार यात्रा में उपस्थित जितेंद्र भार्गव नीरज पटेल शुभम रघुवंशी खुमान पटेल भारत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
किसान मजदूर अधिकार यात्रा
द्वितीय दिवस घुआवाडी,धारपुरा,भैरापुर,को षकरपा बंम्होरी, गोदलवाडा,सीरावाडा, बलियाखेड़ी,कुर्शीढाना पहुंची किसान अधिकार यात्रा का गणेशधाम बाचावानी में रात्रि विश्राम रहेगा।
यह किसानों की किसानों के लिए निकाली जाने वाली यात्रा को किसानो द्वारा भरपूर सहयोग मिल रहा है।






