अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का नया शिगूफा, बोले- भारत ने टैरिफ कम करने की पेशकश की

Join Us

वाशिंगटन (ए)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया शिगूफा छोड़ा है। शिगूफा यह है कि उन्होंने आज दावा किया कि भारत ने अब अमेरिका पर टैरिफ कम करने की पेशकश की है, लेकिन काफी देर हो चुकी है। उन्होंने भारत के साथ व्यापार संबंधों को ‘एकतरफा’ बताते हुए कहा कि भारत अमेरिका को बहुत सारा सामान बेचता है, लेकिन अमेरिका भारत को बहुत कम सामान बेच पाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान ऐसे समय में आया है जब पीएम मोदी चीन का दौरा खत्म कर भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। एससीओ बैठक में पीएम मोदी ने ट्रंप को साफ संदेश दिया कि भारत के पास ट्रेड के लिए कई विकल्प खुले हुए हैं। ट्रंप ने लिखा, बहुत कम लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, जबकि वे हमारे साथ बहुत ज्यादा व्यापार करते हैं। अमेरिका उनका सबसे बड़ा ग्राहक है, लेकिन हम उन्हें बहुत कम बेचते हैं। अब तक यह पूरी तरह से एकतरफा रिश्ता रहा है और यह कई दशकों से चला आ रहा है। इसकी वजह यह है कि भारत ने अब तक हमसे इतने ऊंचे टैरिफ वसूले हैं, किसी भी देश से ज्यादा, जिससे कि हमारे बिजनेस भारत में सामान नहीं बेच पा रहे हैं।

Previous articleभारत के गौरवपूर्ण समय को पुनर्स्थापित करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleएसआईआर: सुप्रीम कोर्ट ने दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया