सीहोर। नवरात्रि के पावन पर्व पर हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में हर साल निकलने वाली ऐतिहासिक चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर शहर के गंज स्थित राठौर धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार को चुनरी यात्रा की बैठक का आयोजन शुक्रवार रात्रि सात बजे किया जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और समिति के संरक्षक प्रिंस राठौर ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, सभी जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं के अलावा सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील की है।








