सीहोर। दलित आदिवासी पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दलित नेता श्रवण कुमार वास्तवार के मण्डी स्थित निवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेर खान उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेर खान ने कहा कि आज देशभर में राहुल गांधी जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मतदाताओं की लड़ाई लड़ रहे हैं, उस लड़ाई में इस वर्ग को अपना योगदान व अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होने कहा कि राहुल गांधी ने जो सहज संगठन अभियान के तहत नई कांग्रेस को खड़ा करने का संकल्प लिया है, उसमें कांग्रेस के दिग्गज ठैकेदारों को घर बिठाकर जमीनी कार्यकर्ताओं को तबज्जु देने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस जो 40 सालों से सीटें हार रही है, उन सीटों पर हम इन कार्यकर्ताओं के माध्यम से जीत हासिल करने के लिये प्रयासरत होगें, जिसमें सीहोर एवं आष्टा विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। उन्होने आगे कहा कि मैं जल्द ही राहुल गांधी के समक्ष आप लोगों को खड़ा करके आपके हिस्सेदारी की बात रखुंगा। बैठक में पूर्व नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रामप्रकाश चौधरी, श्रवण वास्तवार, डॉ.अनीस खान, अकबर खान, अनीस कुरैशी, आदिवासी नेता खुमान सिंह ढाबला, उत्तरा धीमान ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन कुतुबुद्दीन शेख व आभार व्यक्त डॉ.मारूती राव ने किया। इस अवसर पर आष्टा से आये सोहेल मिर्जा, इद्रिश मंसूरी, नईम खान, अधिवक्तागण अनुज श्रीवास्तव, संजय पटेल, राजेन्द्र परिहार, विजय सक्सेना, हर्षराज वास्तवार,समाजसेवी प्रवीण जैन, सय्यद मेहमूद अली, मनीष वास्तवार, ओ.पी.शाक्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उउपस्थित में ढोल बाजे के साथ असलम शेरखान का भव्य स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम पश्चात पूर्व विधायक स्व.श्री शंकरलाल साहू जी की धर्मपत्नि के निधन होने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उनके पुत्र सुरेश साबू सहित दुखी परिजनों के प्रति सांतावना व्यक्त की। तत्पश्चात कस्बा निवासी पूर्व पार्षद व हॉकी खिलाड़ी मेहफू ज खान के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य सम्बंधी कुशलक्षेम पूछी। समय के अभाव के कारण गंज निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.के.मिश्रा के निवास पर भी जाना था लेकिन उनसे दूरभाष पर चर्चा कर आने वाले समय में भेट करने को कहा।








