बदमाशो की पहचान के लिये पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
भोपाल(ए)। ऐशबाग थाना इलाके में प्रभात चौराहे पर एमसीए छात्र से अज्ञात बदमाशों ने विवाद कर उसकी बाइक लेकर भाग गये। पीड़ित छात्र मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे अपने दोस्त का इंतेजार कर रहा था। इस दौरान उसका तीन युवकों से विवाद हुआ, जिसमें से एक युवक उसकी बाइक लेकर भाग गया और दो युवक मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्ररकण दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान जुटाने के लिये पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें संदेहियो के फुटेज मिले है। फिलहाल पुलिस उनकी पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है। थाना पुलिस के अनुसार चंदन मोर्या पुत्र रमेश सिंह मोर्या (20), मूलत: बिहार का रहने वाला है। फिलहाल वह चर्च रोड पटेल नगर, पिपलानी में रहते हुए एलएनसीटी कॉलेज से एमसीए कि पढ़ाई कर रहा है। अपनी शिकायत में उसने बताया की मंगलवार-बुधवार की दरमियानी उसका दोस्त बाहर से ट्रैन से भोपाल स्टेशन आया था। दोस्त ने उसने चंदन का घर नहीं देखा था, इसलिए उसने फोन पर कहा कि वह ऑटो से आकर उसे प्रभात चौराहे पर मिल जाएगा। चंदन दोस्त को लेने अपनी बाइक लेकर प्रभात चौराहे पहुचंकर उसका इंतेजार कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक उसके पास आए और बहस बाजी कर विवाद करने लगे। चंदन ने जब उनका विरोध किया तब आरोपियो में शामिल एक युवक ने उसकी बाइक छीनकर भाग निकला वही दो आरोपी भी मौके से फरार हो गए।








