गूगल मैप ने पहुंचाया बंद पुलिया पर, वैन नदी में गिरी, 3 की मौत, 1 लापता

Join Us

चित्तौडग़ढ़ (आरएनएस)। राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ गूगल मैप के भरोसे एक परिवार की वैन बंद पुलिया पर पहुँच गई और बनास नदी में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक महिला अभी भी लापता है। यह घटना राशमी थाना क्षेत्र के सोमी-उपेरड़ा पुलिया पर देर रात करीब 1 बजे हुई। चित्तौडग़ढ़ के कानाखेड़ा गाँव का एक परिवार भीलवाड़ा में सवाई भोज मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। रास्ते में वे भटक गए और गूगल मैप की लोकेशन ने उन्हें तीन साल से बंद इस पुलिया पर पहुँचा दिया।पुलिस के अनुसार, मातृकुंडिया डैम के गेट खोले जाने के कारण नदी उफान पर थी और पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा था। ड्राइवर ने पानी के बीच से निकलने की कोशिश की, लेकिन वैन फँस गई और कुछ ही मिनटों में नदी के तेज बहाव में बहकर नीचे गिर गई। हादसे के समय वैन में 9 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोग किसी तरह वैन की छत पर चढक़र अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची।थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि हादसे में 4 साल की बच्ची खुशी, उसकी माँ ममता (25), और चंदा (21) की मौत हो गई।

 

Previous articleसुप्रीम कोर्ट को मिलने जा रहे 2 नए जज, जस्टिस अराधे और जस्टिस पंचोली के नाम को केंद्र ने दी मंजूरी
Next articleभविष्य के युद्ध तकनीक और कूटनीति का मिश्रण होंगे : राजनाथ सिंह