सुप्रीम कोर्ट को मिलने जा रहे 2 नए जज, जस्टिस अराधे और जस्टिस पंचोली के नाम को केंद्र ने दी मंजूरी

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। केंद्रीय कानून मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। इस संबंध में, केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत करने को मंज़ूरी दे दी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर कहा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद, (द्ब) न्यायमूर्ति श्री आलोक अराधे, मुख्य न्यायाधीश, बॉम्बे उच्च न्यायालय और (द्बद्ब) न्यायमूर्ति श्री विपुल मनुभाई पंचोली, मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं। ध्यान रहे कि सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के स्वीकृत पद 34 हैं, लेकिन यह केवल 32 न्यायाधीशों के साथ कार्य कर रहा है। अब, न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पदोन्नति से दोनों रिक्तियाँ भर जाएँगी, और सर्वोच्च न्यायालय एक बार फिर पूरी क्षमता से कार्य करेगा।

Previous articleराष्ट्र हमारे वीर जवानों को सलाम करता है हमें वीर सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित करते हुए गर्व हो रहा : अमित शाह
Next articleगूगल मैप ने पहुंचाया बंद पुलिया पर, वैन नदी में गिरी, 3 की मौत, 1 लापता