आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देने से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि : आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाये रखें जल्द ही आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे। लवमेट एक दूसरे प्रति विश्वास बनाये रखें। रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी।
मिथुन राशिफल: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी बातों से ही किसी को प्रभावित कर देंगे। आपके द्वारा समाज में किये गये सराहनीय काम को देखकर लोग आपसे कुछ अच्छा सीखेंगे, यह देखकर आपको गर्व महसूस होगा। इस राशि के जो लोग शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशिफल : आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपका कोई काम जो आप काफी दिनों से कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा। साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज विद्यार्थियों द्वारा काफी दिनों से की गयी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा।
सिंह राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मानवहित में किये गये सराहनीय कामों के कारण आपको सम्मान मिलेगा। गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाकर आप बचत करने के बारे में विचार करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लायेंगे, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या राशिफल: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं वो लोग अपने काम पा ज्यादा ध्यान दें। आज आप किसी से भी बहस की स्थिति में आ सकते हैं, इस समय आपका मौन रहना ज्यादा अच्छा होगा। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि खऱाब न होने दें। लवमेट के रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है।
तुला राशिफल: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके काम करने के तरीकों से लोग प्रभावित होंगे, लोग आपका अनुसरण करेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम होंगे। आज किसी से बात करते समय अपनी बातें शेयर न करें।
वृश्चिक राशिफल: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज मित्रों से अपने मन की बात शेयर करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। इसके साथ ही आपको नयी नयी जानकारियां भी हासिल होंगी। आपको किसी रिश्तेदार से शुभ सन्देश भी मिल सकता है, इससे आपकी ख़ुशी दोगुनी हो जाएगी। आज आपके बिजनेस में ख़ास एग्रीमेंट होगा लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करना जरुरी है।
धनु राशिफल: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। आप कोई भी फैसला भावात्मक बातों में आकर न करके गलत फैसलों से बच जायेंगे। आज ज्यादा काम के कारण आपको थकान हो सकती है आपकी छोटी छोटी परेशानियों का निवारण जल्द ही आप कर लेंगे।
मकर राशिफल: आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर विचार विमर्श करेंगे, आपको अच्छा सोल्यूशन मिल सकता है। अगर आप किसी काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं हैं तो पहले शुभ मुहूर्त देखना अच्छा रहेगा।
कुंभ राशिफल : आज का दिन आपके परिवार के लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आज आपको किसी अनुभवी से मिली सलाह फायदेमंद साबित होगी। आपने, अपने काम को लेकर जो भी सपने संजोये थे, वो आज काफी हद तक पूरे हो जायेंगे। आज स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है। आज घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से शांति का माहौल बना रहेगा। आज थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी।
मीन राशि: आज का समय आपके लिए अच्छा है। आज आपकी पारिवारिक समस्या हल होगी औए आपके रुके काम में गति आएगी। आज सकारात्मक प्रकृति के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। आज आप अफवाहों पर ध्यान न दें अपने काम को बेहतर तरीके से करते रहें। आपकी कोई आफीशियल यात्रा भी संभव है ये यात्रा आपके लिए शुभ होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर करने का प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा, बस थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है।

 

 

Previous articleराज्यपालों को सिर्फ पोस्ट ऑफिस नहीं समझा जाना चाहिए
Next articleविधायी सदन को जनता की आवाज बनना चाहिए : लोकसभा अध्यक्ष बिरला