मेष राशि :आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा , जिससे आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। आज नर्सिंग कर रहे छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि :आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है।इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है।
मिथुन राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप नया घर लेने का विचार कर सकते हैं और आपको किसी बिल्डर्स के माध्यम से जबरदस्त डील मिलेगी। आज आप घरेलू काम काज में जीवनसाथी का हाथ बटाएंगे। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं, जिसके माध्यम से आपकी तरक्की होना तय है।
कर्क राशि :आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है, इसमें आपको कलीग का सहयोग भी मिलेगा। इस राशि के सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट के ऊपर काम शुरू कर सकते हैं।
सिंह राशि :आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत से दूसरे भी प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। दफ्तर में आज उच्चाधिकारियों की मदद से रूका काम पूरा हो जायेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। आज आपको रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।
कन्या राशि :आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं, आपके जीवन में आनंद बढ़ेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा है, आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
तुला राशि :आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, लेकिन जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा।
वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको किसी जरुरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है, अपना जरुरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट होगा। आज आप फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
धनु राशि :आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको वर्क-फील्ड में सहयोगियों से मदद मिलेगी। इस राशि के घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको शांत रहने की जरूरत है।
मकर राशि :आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आप बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज आप आलस्य का त्याग करके आगे बढेंगें, तो आपके लिए अच्छा होगा। आज राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगी, साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे और अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी।
मीन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको परिवार से खुशखबरी मिलेगी और ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, जिससे आपका प्रोजेक्ट समय से पूरा हो जाये।
आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। आज आप ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी बुजुर्ग महिला की सेवा करने का अवसर मिलेगा और इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे।






