व्लादिमीर पुतिन का दावा, ‘रूस की परमाणु पनडुब्बियों को विदेशी रडार ट्रैक नहीं कर सकते

Join Us

मास्को, (आरएनएस) । अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में इस समय कोई देश अपने आक्रामक तेवरों की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में है, तो वो रूस है। यूक्रेन के साथ लंबे समय से रूस की जंग को अमेरिका और यूरोप रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रूस ने इसके लिए अपनी शर्तें रखी हैं। रूस अपने अचूक हथियारों के लिए भी प्रसिद्ध है। यूक्रेन के साथ युद्धविराम की कोशिशों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी परमाणु पनडुब्बियों को विदेशी रडारों से सुरक्षित बताया है।
व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूसी परमाणु पनडुब्बियां आर्कटिक की बर्फ के नीचे बिना किसी विदेशी रडार की जद में आए चल सकती हैं। यह हमें औरों के मुकाबले ज्यादा सशक्त बनाता है। मॉस्को के सरोव में न्यूक्लियर सेक्टर के कार्यकर्ताओं संग हुई बैठक में पुतिन ने दावा किया कि आर्कटिक क्षेत्र रूस की सिक्योरिटी के लिहाज से बेहद अहम है। इस क्षेत्र में रिसर्च की जरूरत पर बल देते हुए पुतिन ने कहा कि आर्कटिक अनुसंधान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि बर्फ पिघलने के कारण नौवहन मार्ग अधिक सुलभ होते जा रहे हैं।

Previous articleगाजा संकट पर इजरायल के खिलाफ एक्शन नहीं ले पाई सरकार, गुस्साए विदेश मंत्री ने दे दिया इस्तीफा
Next articleअगर आपको नहीं पसंद तो न खरीदें, ट्रेड पर जयशंकर का ट्रंप को सीधा मैसेज