सीहोर/स्थानीय, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, सीहोर में नई शिक्षा नीति पर एक महत्वपूर्ण शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय शिक्षण संस्थाओं में शैक्षिक नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना। इस अवसर पर बी ई ओ मैडम दीपा कीर ने संगोष्ठी में कहा कि जिले के सभी चयनित शिक्षकों ने शिक्षक संगोष्ठी प्रतियोगिता में शानदार व्याख्यान दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्ष और जिला समन्वयक प्राचार्य श्रीमती सुनीता जैन मैडम ने कहा कि शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न आयामों से परिचित कराना और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना था। विशेष अतिथि के रूप में आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर के प्राचार्य श्री आलोक शर्माजी ने कहां कि शिक्षक संगोष्ठी में उपस्थित छात्रों को सोचने, समझने और समस्याओं को रचनात्मक तरीके से हल करने में सक्षम बनाना है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंकुर शर्मा जी, ने नवाचार, रचनात्मकता को स्पष्ट करते हुए, बताया कि,भगवान श्री कृष्ण ने अपने गुरु, आचार्य सांदीपनि जी से 64 कलाओं को 64 दिन में सीखकर पृथ्वी की विसंगतियों में सुधार कर दिया था। उक्त कथन से नवाचार की सार्थकता सिद्ध होती है।
प्रतियोगिता में शिक्षकों ने उच्च स्तरीय और सराहनीय संबोधन से नई शिक्षा नीति की गुणवत्ता को स्पष्ट किया है। संगोष्ठी में चर्चा परिचर्चा से ज्ञात हुआ कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी। संगोष्ठी में प्रतियोगिता कर रहे सभी शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षार्थियों के सर्वांगीण विकास और 21वीं सदी के कौशल पर जोर देती है। संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें शिक्षा को अधिक समग्र, बहु-विषयक और व्यावसायिक बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही, शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर भी विचार किया एक्सीलेंस विद्यालय के ऐतिहासिक मंच से कार्यक्रम का संचालन कर रहे , माधव सिंह यादव ने शानदार संचालन कर, कार्यक्रम के समापन अवसर पर खुशबू राठौर, शास. उमावि. चरनाल और संजय श्रीवास्तव, सांदीपनि विद्यालय भैरुंदा को विजेता घोषित किया गया। शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। उक्त दोनों विजेता प्रतिभागी , राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। डॉक्टर राजेंद्र देशमुख सर ने प्रतिभागी शिक्षकों व सम्माननीय मंच पर उपस्थित अधिकारी गण का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्माननीय निर्णायक मंडल समिति में सर्व श्री डॉ. दीपक बिसोरिया, श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव मैडम, श्रीमती सुनीता जैन मैडम। एवं आयोजन समिति में, एन एस एस ऑफिसर डी के राय सर, संतोष सोनी सर,डॉ. देवेंद्र साहू सर,जय किशन जोशी सर, मनोज व्यास सर, माधव सर,सहित वरिष्ठ वर्ग के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।








