सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
सीहोर। एम.बी.एम. कालेज भोपाल में पदस्थ मनोहर मंगरोलिया की धर्म पत्नि श्रीमती उर्मिला देवी मंगरोलिया शिक्षक, हरिराम मंगरोलिया सेवानिवृत्त तहसील की बड़ी बहु अशोक मंगरोलिया जनपद पंचायत कार्यालय की भाभी एवं वेगू मंगरोलिया की माताजी के आकस्मिक निधन पर मुरली शमशान घाट में सेवादल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले द्वारा शोकसभा का आयोजन कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जाटव समाज पंचायत द्वारा दो मीनट को मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि तथा ईश्वर श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।








