सीहोर। मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिता श्री स्वर्गीय श्री कैलाश नारायण स्मृति में प्रदेश की 16 टीम में भाग लिया। इस प्रतियोगिता इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीहोर विरोध धार के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर की टीम में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच 2-0 से विजय रहे सीहोर की ओर से वंदना यादव ने 2 गोल किए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के साथ में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला खेल अधिकारी श्रीमती रूबीका दीवान, राजाराम कसौटियों, विपिन सास्ता, दीपक परदेसी, लोकेंद्र वर्मा, राजेश मांझी, शैलेंद्र चंदेल, अरुणा परे, अत्ताउल्लाह खान, बिन्नू भाई ने खिलाड़ी को पुरस्कृत किया नरेश मेवाडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता खेली गई है माननीय खेल मंत्री जी से सीहोर ग्राम चर्च ग्राउंड के लिए जो भी सुविधा हमको चाहिए वह उपलब्ध कराएंगे इस फुटबॉल ग्राउंड को हम एक भव्य रूप देंगे ताकि इस ग्राउंड पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित किया जा सके भारतीय जनता पार्टी की सरकार है खेल मंत्री हमें खेलों को प्रोत्साहन देते हैं हम इस ग्राउंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएंगे प्रिंस राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहां की खेल के लिए मैं हमेशा आपके साथ हूं नगर पालिका द्वारा जो खिलाड़ियों के लिए जो भी मदद चाहिए मैं आपको प्रदान करूंगा आप इसी प्रकार प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करते रहे मेरी ओर से दोनों टीमों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं जिला फुटबाल संघ को मैं बधाई देता हूं कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता को सीहोर में आयोजित किया इसके लिए मैं प्रशासन सभी अधिकारियों एवं पत्रकार साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं इस इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रूबीका दीवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं जब लड़कियों को खेलते हुए देखती हूं तो मुझे अत्यंत प्रसन्नता होती है मेरी ओर से और मेरे विभाग की ओर से सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद
प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वंदना यादव को प्रदान किया गया अतिथियों का स्वागत जिला फुटबाल संघ आनंद उपाध्याय अरुण राठौर बिन्नू जयराम आयुष सोनी विपिन पवार मनोज अग्रवाल भजन परमार सुरेश कन्नू दीपक अहिरवार अभिषेक चंदेल विजेंद्र शर्मा कमल यादव पुष्प यादव रोहित मालवीय आदित्य यादव युवराज कनौजिया आदि ने स्वागत किया।








