सुबह हटाया अतिक्रमण शाम को सतरस्ता को घेर लिया हाथ ठेले वालों

Join Us

आदत से बाज नहीं आते हाथ ठेले वाले, कहीं नपा की मिलीभगत तो नहीं

नर्मदापुरम्। नगर पालिका दिखावे के नाम पर हाथ ठेले वालों को सतरस्ता के आसपास से हटाने की कवादद तो करती है लेकिन या तो हाथ ठेले वालों से कोई सांठगांठ है। या फिर हाथठेले वालों की मनमानी के आगेे नपा अक्षम सिद्ध होती है। क्योंकि कई बार हटाने की कोशिश दिवावे के नाम पर की जाती है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को सुबह के समय हुआ सतरस्ताा के पास से हाथ ठेले वालों को हटाया गया लेकिन आदत के मुताबिक वे शाम को निर्भिकता के साथ सतरस्ता के इर्द गिर्द इस प्रकार से आ गए जैसे सतरस्ता पर उनका पट्टा हो। ऐसा लगता है कि नपा की हाथठेले वालों के साथ नपा की मिलीभगत हो। नहीं तो हाथ ठेले वालों के सामने नपा इतनी अक्षम सिद्ध कैसे हो सकती है। कुछ दिनों तक अभियान चला कर या फिर लगातार जुर्माने या सामान की जब्ती की कार्रवाई करके नियंत्रण किया जा सकता है। लेकिन नपा ऐसा नहीं कर पा रही है। जिससे स्पष्ट होता है कि नपा की मंशा भी स्पष्ट नहीं है।

शुक्रवार को फिर की कवायद

नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगरपालिका की टीम द्वारा शुक्रवार को नगरपालिका के अतिक्रमण दल के साथ पुलिस प्रशासन के साथ नगर के एसएनजी स्कूल से लेकर एसपी आफिस तिराहा तक सड़क के दोनों ओर लगे फल एवं सब्जी के ठेलों के साथ ही अवैध रूप से रखे टपों को हटाने की कवायद की गई। नगरपालिका द्वारा यह कार्रवाई पहले भी की गई है। लेकिन वही हाल रहता है जैसा कई वर्षों से होता रहा है। अध्यक्ष और सीएमओ के निर्देश होते हैं लेकिन उनको एक बार शाम को सतरस्ता तथा शहर के अन्य व्यस्तम क्षेत्रों को देखना चाहिए क्या हाल होता है। हालाकि उनको पता है कि हाथ ठेले वाले अपनी मनमानी करते हैं लेकिन उसका रास्ताा कौन निकालेगा?

Previous articleराज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन से की शिष्टाचार भेंट
Next articleपीएमएवाय योजना के काम में बाधा डालने वालों की होगी पुलिस में शिकायत