आवारा कुत्तों को मिलेगी राहत या भेजे जाएंगे शेल्टर होम?

Join Us

 सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला
नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट 22 अगस्त को लावारिस कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के मामले में फैसला सुनाएगा। यह फैसला उस याचिका पर सुनाया जाएगा, जिसमें 11 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर से कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी। दिल्ली-एनसीआर की सडक़ों से आवारा कुत्तों को स्थायी रूप से हटाकर शेल्टर होम में भेजने के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अहम फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजरिया की विशेष तीन-न्यायाधीशों वाली पीठ ने 14 अगस्त को इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। यह फैसला उस याचिका पर सुनाया जाएगा जिसमें 11 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी। जिनमें दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के सभी इलाकों से आवारा कुत्तों को पकडक़र शेल्टर होम में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने 11 अगस्त को निर्देश जारी किए थे कि लावारिस कुत्तों को उठाकर शेल्टर होम में भेजें।
देशभर में लोगों ने फैसले का किया था विरोध
11 अगस्त के आदेश के बाद पूरे देश में व्यापक विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला था। बाद में यह मामला 14 अगस्त को तीन-न्यायाधीशों वाली विशेष पीठ के समक्ष आया। पीठ ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की पूरी समस्या स्थानीय निकायों की निष्क्रियता का नतीजा है। जिन्होंने कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण संबंधी पशु जन्म नियंत्रण नियमों को लागू करने के लिए कुछ नहीं किया।
2024 में 37.15 लाख कुत्तों के काटने के मामले दर्ज
दिल्ली सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि वर्ष 2024 में भारत में लगभग 37.15 लाख कुत्तों के काटने के मामले दर्ज हुए, यानी प्रतिदिन करीब 10,000 मामले। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सरकारी और अन्य प्रामाणिक स्रोतों के आधार पर बताया कि पिछले वर्ष देश में कुत्तों के काटने से 305 मौतें हुईं।

Previous articleउपराष्ट्रपति पद के लिए बी सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन
Next articleअस्पताल में इलाज के लिए लगाई जा रही नली से ब्लड इंफेक्शन का खतरा, एम्स की स्टडी में खुलासा