भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल का संपूर्ण परिक्षेत्र नो ड्रोन जोन घोषित

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा – 163 (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है।जारी आदेश के अनुसार भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के परिक्षेत्र को आकाशीय खतरों से निपटने हेतु संपूर्ण परिक्षेत्र को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। यह आदेश लागू होने की दिनांक से आगामी 02 महीने तक वैध रहेगा।

Previous articleसीएमएचओ ने देखीं सिविल अस्पताल सुल्तानिया के निर्माण कार्यों की स्थिति
Next articleमोनू सक्सेना ने राहुल गांधी को खून से खत लिखा