नव युवा संगठन के तत्वाधान में विराजमान किए जाऐंगे भगवान गणेश

Join Us

सीहोर। शहर के छावनी स्थित नव युवा संगठन नमक चौराहा के तत्वाधान में आगामी दिनों में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू की गई है। गणेश उत्सव के दौरान अनेक कार्यक्रमों के साथ नियमित रूप से आरती आदि की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर छावनी समिति के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने बताया कि नमक चौराहा पर नव युवा संगठन के तत्वाधान में लगातार दूसरी बार गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संगठन द्वारा बुधवार को भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमक चौराहा सहित आस-पास के युवा शामिल थे।

Previous articleपर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ धराशाही पिपल के पेड़ को किया प्रतिरोपित
Next articleकांवड़ यात्रा में हुई अव्यवस्थाओं को लेकर मानव अधिकार आयोग में सौंपा ज्ञापन