मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको परिवार से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहें, आज बॉस आपके किसी काम से खुश होंगे।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढिय़ा लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपको शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी नई योजना के ऊपर काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहेगा। आज आप ऐसी चीज़ हासिल कर पाएंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिएटिव आइडिया आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। आज ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा और आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने आयेंगे।
कन्या राशि: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज किसी बड़े काम को शुरू करने से पहले किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको होलसेल के बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। आज ऑफिस के काम में आपको किसी का सहयोग मिल सकता है, जिससे काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद बच्चे की मदद करेंगे, जिससे उसका जीवन बदल जायेगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप पुराने कार्यों को पूरा करके नए कार्यों में भी रुचि दिखाएंगे। आज आप बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील साइन करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें और किसी से भी ऐसी बात न बोले जिससे उसका दिल दुखे। आज अचानक आपके घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। अगर आप घर शिफ्टिंग का मन बना रहें तो आज आप कर सकते हैं।
धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज स्वास्थ्य सेवाएं दे रहें व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा । आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है।
मकर राशि: आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आज आपको काम पूरा करने के लिये थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अंतत: आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर अपना खुद का होटल या रेस्टोरेंट ओपन कर सकते हैं । यदि आप अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, तो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं।
कुंभ राशि: आज आपका दिन पहले से ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजात अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरूरत पड़ सकती है।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं , आज आपके करीबी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आप बेवजह की बातों से दूर रहें और अपने समय का सही सदुपयोग करें। आज लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
इस राशि के छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठेंगे, जिसका परिणाम आपके फेवर में होगा 7 आज आप दोस्तों के साथ कुछ काम की बात कर सकते हैं , जिसमें वे आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।






