शांति वार्ता के बीच यूक्रेन पर रूस का कहर, पांच मंजिला इमारत पर गिरा दिया बम; 5 की मौत

Join Us

वाशिंगटन (आरएनएस) । एक ओर जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की शांति की उम्मीद लेकर अमेरिका पहुंचे हैं, वहीं दूसरी ओर रूस ने यूक्रेन पर अपने घातक हमले जारी रखे हैं। सोमवार को रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत को ड्रोन से निशाना बनाया, जिसमें एक डेढ़ साल की बच्ची समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।स्थानीय गवर्नर के मुताबिक, रूसी सेना ने इमारत पर एक के बाद एक चार ड्रोन से हमला किया। इस बर्बर हमले के कारण इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और भीषण आग लग गई। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस द्वारा जारी वीडियो में बचावकर्मी मलबे के ढेर से लोगों को निकालते और आग बुझाते नजर आ रहे हैं। इस हमले में 18 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, रूसी सीमा के पास एक अन्य शहर पर हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 11 लोग घायल हो गए। यह हमले ऐसे समय में हुए हैं जब राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति वार्ता के लिए अमेरिकी दौरे पर हैं। हालांकि, उनके अमेरिका पहुंचने से पहले ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने नई राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है।

Previous articleअमेरिका ने फिर दिखाईं भारत को आंखें, कहा- हथियार बेचना अब जोखिम भरा, वह चीन और रूस के करीब जा रहा
Next articleघर वालों को प्लेन उड़ाते हुए दिखाना था, इसलिए खुला छोड़ दिया दरवाजा, सस्पेंड!