3 के खिलाफ लार्वा विनिष्टिकरण की कार्रवाई कर लगाया 65 हजार रुपये का स्पॉट फाइन
जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू, मलेरिया की रोकथाम हेतु शहर के सभी क्षेत्रों में लगे कूलरों, टायरों, पानी जमाव स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, इसके साथ साथ बड़े छोटे नाला नालियों जहॉं लार्वा पाये जाने की संभावना रहती है वहॉं का भी सघन रूप से जॉंच की जा रही है और जहॉं भी लार्वा पाया जाता है वहॉं दवाईयों का छिड़काव कराकर विनिष्टिकरण करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त संभव अयाची और स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन ने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू मलेरिया की रोकथम हेतु लार्वा विनिष्टीकरण की कार्यवाही के लिए गठित टीम के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से रसल चौक स्थित 3 कमर्शियल प्रतिष्ठानों क्रमशः हुन्नार ग्राफिक्स संचालक के विरूद्ध 10 हजार, शिवालय लॉज चालक के विरूद्ध 5 हजार एवं टायर वर्ल्ड संचालक के विरूद्ध कूलरों एवं टायरों के अंदर जमा पानी में लार्वा के किटाणु तैरते पाये जाने पर 50 हजार रूपये का जुर्माने की कार्यवाही करते हुए कुल 65 हजार रूपये का स्पॉट फाइन लगाया गया एवं लार्वा के किटाणुयों का विनिष्टीकरण कर अनेक स्थलों पर मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। उयुक्त संभव अयाची और स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन ने बताया कि यह कार्यवाही शहर में निरंतर जारी रहेगी जिससे मच्छर जनित मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से नागरिकों को राहत मिल सके। कार्यवाही के समय मलेरिया प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धमेन्द्र राज, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रितेश मसोड़कर, संदीप पटैल, स्वास्थ्य निरीक्षक अनंत दुबे, किशन दुबे, अभिषेक विश्वारी, सुपरवाईजर अनिल विछेल आदि उपस्थित रहे।








